फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather update: Dense fog in Chandigarh

धुंध के आगोश में चंडीगढ़...सुबह 50 मीटर से कम रही दृश्यता

Sat, 16 Jan 2021 10:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather update: Dense fog in Chandigarh
चंडीगढ़ सेक्टर-22 में शनिवार को धुंध और ठंड के बीच गुजरते वाहन चालक। फोटो -अजय वर्मा - फोटो : CHANDIGARH

चंडीगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो से तीन दिन सर्दी ऐसे ही रहने वाली है। हवाओं के थमने से चंडीगढ़ में एक बार फिर से धुंध छा गई। सुबह साढ़े आठ बजे से पहले दृश्यता 50 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई। करीब दस बजे धुंध छंटी। 12 बजे के बाद हल्की धूप आई लेकिन तीन बजते ही फिर से बादल छा गए। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दस डिग्री कम रहा। जनवरी में यह स्थिति दोबारा बनी, जब अधिकतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया हो। इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पांच साल में सबसे न्यूनतम था।
विज्ञापन


रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शाम आते ही दोबारा से धुंध छा गई। रात साढ़े आठ बजे 200 मीटर के आसपास दृश्यता रिकॉर्ड की गई। शिमला के मुकाबले चंडीगढ़ का तापमान आठ डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम दिशाओं से बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बरकरार है। शनिवार को हवा की रफ्तार थमी तो धुंध ने पूरे शहर को गिरफ्त में ले लिया। इससे पारे में गिरावट आई है। अगले दो से तीन फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी।


22 से पहले दिख सकता है थोड़ा बदलाव
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम में बदलाव 22 व 23 जनवरी के बाद दिख सकता है। एक सक्रिय मौसम की आहट आ रही है। उससे पहले बर्फीली हवाएं थम जाएंगी। इससे दिन व रात के गिरते तापमान से राहत मिल सकती है। लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में फिर से बर्फबारी होगी। तापमान फिर से गिरेंगे और इसका असर जनवरी के आखिरी सप्ताह तक असर रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed