फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City roads started being built with Rs 20 crores

Panchkula News: 20 करोड़ से बनने लगीं शहर की सड़कें

Wed, 20 Nov 2024 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
City roads started being built with Rs 20 crores
अ​धिकारियों की बैठक लेते मेयर कुलभूषण गोयल। 
बागवानी कचरा उठाने के लिए जल्द ही टेंडर लगेंगे, पेड़ों की कटाई-छंटाई भी की जाएगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए मंगलवार को पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। मेयर कुलभूषण गोयल की मौजूदगी में शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पीएमडीए के चीफ इंजीनियर अमर सिंह ने बताया कि शहर की सभी मुख्य सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। 20 करोड़ रुपये के सड़कों के टेंडर जारी हो चुके हैं।
होटल बेला विस्टा से लेकर सेक्टर 6-7 और 10-5 तक सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेक्टर 12-4 की सड़क के काम का टेंडर जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों से बागवानी कचरा उठाने के लिए जल्द ही टेंडर लगाने जा रहे हैं, जिसमें मुख्य मार्गों पर पेड़ों की कटाई छंटाई और झाड़ियां इत्यादि की सफाई की जाएगी। उन्होंने पीएमडीए को शक्तिमान मशीन देने का भी आभार जताया। अमर सिंह ने महापौर से आग्रह किया कि नगर निगम पहले की तरह शहर की मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाइट्स पर तिरंगा, डेकोरेटिड लाइट सहित एलईडी लगाने का कार्य करता रहे। रोड साइन बोर्ड का कार्य भी नगर निगम द्वारा ही करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिंहद्वार, सेक्टर 16-17 की सड़क का कार्य नगर निगम द्वारा पूरा करवाकर इस सड़क को नगर निगम को सौंप दिया जाए। चीफ इंजीनियर ने बताया कि शहर के नालों के सौंदर्यीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे सरकार के पास भेजा जा रहा है। इसकी मंजूरी मिलते ही नालों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीमंदिर में जहां पर नगर निगम द्वारा एजुकेशन सिटी और रीक्रिएशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव था, उस पर पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य किया जाएगा, इसलिए इस जमीन को जल्द से जल्द नगर निगम से पीएमडीए के नाम ट्रांसफर कर दिया जाए। महापौर ने पीएमडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए की शहर के सभी पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई शुरू करवाई जाए। शहर के जो नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं, उनकी तुरंत प्रभाव से सफाई करवाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानी के लिए 15 नए ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू
बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया। शहर के अंदर बने गांव के सीवरेज के बारे में अधिकारियों ने बताया कि गांव अभयपुर में सीवरेज डालने का कार्य शुरू हो चुका है। अन्य गांव बुढ़नपुर, हरिपुर, रैली, रैला में यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसे जल्दी शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने पानी की सप्लाई के लिए 15 नए ट्यूबवैल लगाए जा रहे हैं और कौशल्या डैम से भी पानी की सप्लाई जल्द शुरू होने की संभावना है।


नाइट फूड स्ट्रीट का मुद्दा उठा
नाइट फूड स्ट्रीट का मुद्दा भी बैठक में उठा। महापौर ने कहा कि नगर निगम नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट बनाने के लिए तैयार है। इस मार्केट में जगह की नीलामी से जो राजस्व आएगा, वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दे दिया जाएगा। महापौर ने शहर में बनाए कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी शुरू करने और शहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। महापौर ने शहर के खाली प्लाटों और काॅमर्शियल साइट्स में खड़ी घास और झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए, तो एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए एक एजेंसी को टेंडर अलाट किया जाएगा। महापौर ने शहर में बागवानी में कचरा निस्तारण के लिए और एमआरएफ सेंटर के लिए जगह देने के निर्देश दिए।


मल्टीलेवल पार्किंग पर भी विचार-विमर्श
महापौर ने कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग ही एक मात्र रास्ता है। इसलिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास कई स्थानों पर ऐसी पार्किंग बनाने की जगह है। वहां जहां मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए। उन्होंने कहा कि मार्केट के कॉर्नर पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा सकती है। इसके अलावा शहर में कई बड़े पार्क हैं, जहां पर ऐसी व्यवस्था हो सकती है। महापौर ने कहा कि नगर निगम अपने खर्चे पर भी ऐसी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को तैयार है, जिसके लिए हरियाणा शारीरिक विकास प्राधिकरण को जमीन नगर निगम को ट्रांसफर करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed