{"_id":"67b4e8d43d38f07f7003e397","slug":"city-map-survey-begins-land-records-will-be-updated-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15166-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिटी नक्शा सर्वे शुरू, अपडेट किया जाएगा भूमि का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिटी नक्शा सर्वे शुरू, अपडेट किया जाएगा भूमि का रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए नक्शा सिटी सर्वे कार्यक्रम को मंगलवार को मुख्यअतिथि नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने नक्शा सिटी सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से लैंड रिकाॅर्ड को डिजिटलाइज और सटीक बनाया जा सकेगा। नक्शा कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकाॅर्ड बनाना और अपडेट करना है, ताकि भूमि स्वामित्व का सटीक और विश्वसनीय दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल नागरिक सशक्तिकरण करेगी, जीवन की सुगमता में सुधार करेगी, शहरी नियोजन को प्रभावी बनाएगी और भूमि से संबंधित विवादों को कम करेगी। संपत्ति रिकार्ड प्रशासन के लिए आधारित प्रणाली पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि करेगी और सतत विकास में सहायक होगी।
इस कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम आयुक्त अपराजिता ने प्रोग्राम में मौजूद सभी अधिकारियों और पार्षदों का अभिवादन किया और इस नक्शा सिटी सर्वे प्रोग्राम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि यह सर्वे प्रोग्राम हरियाणा के दो सिटी पंचकूला और नारनौल में शुरू किया जा रहा है। इस सर्वे प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य भूमि रिकार्ड को पारदर्शी सटीक और सभी के लिए उपलब्ध बनाना है। प्रोग्राम से सटीक और आनलाइन भूमि रिकार्ड उपलब्ध होंगे। शहरी भूमि प्रबंधन में सुधार होगा। जमीन से जुड़ी प्रक्रियाएं पारदर्शी और तेज होंगी। निगम आयुक्त ने बताया कि इस सर्वे प्रोग्राम के लिए 32 टीमों का गठन किया है, जो प्रोग्राम को सुचारु रूप से पूर्ण करेंगे। इस सर्वे प्रोग्राम में ड्रोन के जरिए प्राॅपर्टी को मैप किया जाएगा। प्रोग्राम में मौजूद डीयूएलबी से सिटी टाउन प्लानर केके वाषर्णेय ने बताया कि इस सर्वे प्रोग्राम में प्राॅपर्टी का सर्वे ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा और रोवर से सर्टिफाई किया जाएगा। इस प्रोग्राम के जरिए लैंड में किसी भी प्रकार का जो डिस्प्यूट रहता है उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने प्रोग्राम में मौजूद सभी अधिकारीगण और कर्मचारियों को इस प्रोग्राम के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा, क्योंकि आमजन की जानकारी से इस सर्वे का संचालन करना आसान होगा। इस कार्यक्रम में निगम के संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, एसडीओ मनोज अहलावत और मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला भी मौजूद रहे।
यह है नक्शा सर्वे
• शहरी भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम
• 26 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एक साल का पायलट प्रोग्राम
• देश के 152 यूएलबी में आधुनिक भूमि प्रबंधन की और कदम
• शहरी भूमि रिकार्ड्स की सटीकता और पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल
ऐसे होगा काम
• हवाई सर्वेक्षण में सटीक मैपिंग
• राज्य सरकारों व नागरिक भागीदारी से भूमि रिकार्ड का सत्यापन
• डिजिटल प्लेटफार्म पर आसान एक्सेस
• भू-स्थानिक डाटा से सटीक अर्बन प्लानिंग
इसलिए है नक्शा की जरूरत
• व्यवस्थित भूमि रिकार्ड्स की अनुपलब्धता
• पुराने और अधूरे डाटा के कारण सरकारी दस्तावेजों और वास्तविक भूमि स्वामित्व में अंतर
• राज्यों में एक समान प्रणाली का अभाव
• स्वामित्व विवाद और अवैधानिक कब्जा की समस्या
नक्शा के लाभ
• सटीक और आनलाइन भूमि रिकार्ड उपलब्ध होंगे
• शहरी भूमि प्रबंधन में सुधार
• उन्नत शहरी भूमि प्रशासन और आपदा प्रबंधन
• जमीन से जुड़ी प्रक्रियाएं पारदर्शी और तेज होगी