पिंजौर। हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट ने नगर परिषद कालका के आगामी चुनावों के मद्देनजर शिव कॉलोनी में बैठक कर लोगों से आगामी रणनीति पर विमर्श किया। इस दौरान बंसल ने कहा कि वे नगर परिषद कालका, पिंजौर को मॉडल परिषद बनाने का काम करेंगे।
उनकी इन चुनावों के मद्देनजर अब तक 97 बैठकें पूरी हो चुकी हैं। शिव कॉलोनी में पूर्व पार्षद धर्मपाल सिंगला, पूर्व पार्षद माया देवी, राजेश गुप्ता एडवोकेट, राधा रमन, किरण मेहरा, प्रवीण गर्ग, नरिंदर नीन्दू, हरप्रसाद, राजपाल, कश्मीरा, अख्तर अली, बिन्दा, ओम प्रकाश कनोजिया, गुरप्यारा, दीपक, योद्धा राम, परमजीत शर्मा, हरेंद्र शर्मा आदि लोगों ने उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। बंसल ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके समस्या का हल करवाया।