फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City Council Kalka team removed encroachments from Surajpur

Panchkula News: नगर परिषद कालका की टीम ने सूरजपुर से हटाए अतिक्रमण

Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
City Council Kalka team removed encroachments from Surajpur
पिंजौर। नगर परिषद कालका की टीम ने नगर परिषद की जमीन से करीब 10 अवैध अतिक्रमण को हटाया। सूरजपुर रज्जीपुर मुख्य रोड के समीप नदी किनारे सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कबाड़ के गोदाम और झुग्गियों आदि का निर्माण किया हुआ था। नगर परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर उनको हटवाया। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना था कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

ललित जेई ने बताया कि नगर परिषद की ओर से मुहिम चला कर नगर परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कार्रवाई से पहले उन्होंने अनांउसमेंट कर लोगों को सूचना देकर खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा गया था। लोगों से कहा गया था कि कार्रवाई से बचने के लिए वे जमीन संबंधित कागज नगर परिषद को दिखाएं। एक दो दिन बाद नगर परिषद अतिक्रमण हटाने की फिर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने जगह-जगह अपने बोर्ड लगा कर लोगों को अवैध अतिक्रमण करने से मना भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed