{"_id":"62b221f1f745cf1af52651a1","slug":"city-council-elections-counting-of-votes-will-be-done-under-the-protection-of-350-policemen-pkl-office-news-pkl4543500158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव : 350 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में होगी मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव : 350 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में होगी मतों की गिनती
विज्ञापन
पंचकूला। नगर परिषद कालका चुनाव की मतगणना अरुणा आसिफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को होगी। इसमें 31 वार्डों के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती होगी। पुलिस ने मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। मतगणना को लेकर 350 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। मतगणना 15 राउंड में की जाएगी। अरुणा आसिफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका के आडिटोरियम में गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
नगर परिषद कालका चुनाव की मतगणना को लेकर ईवीएम की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छह अतिरिक्त नाके लगाकर केंद्र की सुरक्षा कड़ी की जा रही है। मुख्य स्थानों पर बॉडी कैमरा सहित पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। पुलिस की क्यूआरटी और एक स्ट्राकिंग रिजर्व, सात अतिरिक्त रिजर्व, महिला पुलिस कर्मचारियों की रिजर्व टीम को भी तैनात किया गया है। मतगणना केंद्र के पास की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु चलाने के लिए सूरजपुर यातायात इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बिजेद्र सिंह को तैनात किया गया है। इसके साथ क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार पेट्रोलिंग पर तैनात रहेंगी। वाटर कैनन, वज्र और टीयर गैस का बंदोबस्त भी किया गया है।
]इस संबंध में पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नगर परिषद चुनाव संबंधी मतगणना को लेकर सुरक्षा के प्रबंधों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव मतगणना के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी पूरी सतर्कता और चौकसी बरतें और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें।