{"_id":"5d6d80c68ebc3e01816711f2","slug":"citco-chandigarh-panchkula-news-pkl349409615","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अब सिटको स्टील डिपो में होंगे शादी विवाह समारोह, घाटे से उबरने के लिए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अब सिटको स्टील डिपो में होंगे शादी विवाह समारोह, घाटे से उबरने के लिए लिया फैसला
Tue, 03 Sep 2019 02:27 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) अपने को घाटे से उबारने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्टील डिपो के खाली स्पेस में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए देगा। इस जगह से राजस्व प्राप्त करने के लिए विभाग यह तैयारी कर रहा है। सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में इसे अप्रूवल दी गई। जल्द ही सिटको इस पर काम शुरू कर देगा।
सिटको अपने को घाटे से उबारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इस संदर्भ में एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सेल डिपो में उनके पास काफी स्पेस है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। यही कारण है कि राजस्व के लिए वह यहां पर शादी समारोह की परमिशन देने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंधित प्रस्ताव को बोर्ड मीटिंग में अप्रूवल के बाद ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस जगह को चमकाने के लिए काम करें।
रेंट पर विभाग द्वारा यहां समारोह करने की इजाजत दी जाएगी। इस संबंध में पूरी पॉलिसी तैयार की जा रही है, जिसे मीटिंग में रखा जाएगा। इसका रेंट कितना होगा, इस पर बोर्ड सदस्यों की तरफ से ही फाइनल मोहर लगाई जाएगी।

स्टील डिपो में अभी यह होता है काम
सिटको का इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्टील सेल्स डिपो काफी पुराना है। सिटको यहां पर अपना बिजनेस वर्ष 1982 से चला रहा है और यहां से चंडीगढ़ और मोहाली में 100 के करीब लघु और मध्यम उद्यमों को वायर रोडस और हॉट रोल्ड कोइल्स प्रदान करवाई जा रही हैं। स्टील की सेल से सिटको का टर्नओवर करोड़ों का है। सिटको बिजनेस को प्रमोट करने के मकसद से इंडस्ट्रियल को यह सामान बेचने के लिए डिपो में सामान स्टोर करके रखता है, ताकि यहीं से वह इसे खरीद सके।
पेट्रोल पंप की होगी अलॉटमेंट
सिटको द्वारा डीलर ओन्ड डीलर ऑपरेटेड (डीओडीओ) बेसिज पर अपने दो पेट्रोल पंप स्टेशन की अलॉटमेंट करेगा। इस संबंध में भी प्रस्ताव को अप्रूवल दे दी गई। सिटको की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और रायपुर कलां में दोनों पेट्रोल पंप के लिए ये साइट हैं। इसमें खास टर्म एंड कंडीशन्स के साथ ही विभाग को ये साइट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि सिटको किसी प्राइवेट ऑयल कंपनी के साथ नहीं, बल्कि गवर्नमेंट ऑयल कंपनी के साथ ही इसेे लेकर एग्रीमेंट साइन कर सकेगा। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
स्पेक्टो मीटर लगाएगा सिटको
सिटको अपने यहां आ रहे सामान को जांच करने के लिए तीन स्पेक्टो मीटर लगवाएगा। यह एक डिवाइस है। इसके लगने के बाद सिटको द्वारा खरीदे जा रहा सामान ठीक हैं या फिर नहीं। इसकी जांच मौके पर ही हो जाएगी। इसके साथ ही सिटको अपने होटलों को बेहतर बनाने के साथ ही इसे आर्कषक बनाने के लिए यहां वाटर फॉल लगवाएगा। सोमवार को हुई बोर्ड के अफसरों की मीटिंग में इसकी अप्रूवल दे दी गई। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।