फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CIA staff arrested two accused with 215 grams of heroin and drug money.

Panchkula News: सीआईए स्टाफ ने 215 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित दो आरोपियों को दबोचा

Mon, 13 Oct 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested two accused with 215 grams of heroin and drug money.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को 215 ग्राम हेरोइन और 5000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार की अगुवाई में मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक पुत्र केवल किशन निवासी वेरका, अमृतसर और अर्शदीप सिंह उर्फ मनी पुत्र जगजीत सिंह निवासी वेरका, अमृतसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थों की तस्करी करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस पार्टी ने थाना ए डिवीजन के क्षेत्र में कृष्णा शुगर मिल के पास नाकाबंदी कर दोनों को रोक तलाशी ली। उनके पास से 215 ग्राम हेरोइन और नकद 5000 रुपये बरामद हुए, जिसे पुलिस ने ड्रग मनी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना ए डिवीजन में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed