{"_id":"692216994d3b9e64e002260e","slug":"chinmaya-missions-five-day-gita-gyan-yagya-concludes-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129835-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चिन्मय मिशन का पांच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चिन्मय मिशन का पांच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का समापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित चिन्मय मिशन में आयोजित पांच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का शनिवार शाम को विधिवत समापन हो गया। 18 से 22 नवंबर तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आचार्य ब्रह्मचारिणी कालिंदी चैतन्य जी महाराज के प्रेरक प्रवचनों का लाभ उठाया।
समापन दिवस पर सायं 5.30 से 7 बजे तक प्रवचन हुए, जिसके बाद प्रसाद और पुस्तिका का वितरण किया गया। आचार्य कालिंदी जी ने श्रीमद्भागवद् गीता के अध्याय 14 गुणत्रयविभाग योग की व्याख्या करते हुए बताया कि सत्व, रज और तम गुण मनुष्य को किस प्रकार बांधते हैं और गुणातीत होकर व्यक्ति आत्मतत्त्व को कैसे जान सकता है, इस विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य जी ने जानकारी दी कि मिशन परिसर में गीता जयंती उत्सव 1 से 3 दिसंबर तक मनाया जाएगा। वहीं चिन्मय लहर के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले अमृत उत्सव कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई। मिशन सचिव सुनीशा शर्मा ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।