फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children suffering from vomiting, diarrhea, stomach ache, number of patients in OPD increased

Panchkula News: बच्चे उल्टी, दस्त, पेट दर्द से परेशान, ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी

Sun, 05 May 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from vomiting, diarrhea, stomach ache, number of patients in OPD increased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इसमें बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के मामले बढ़े हैं। इसके अलावा 15 साल और उनसे छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त उपाय करने के साथ सभी अर्बन हेल्थ सेंटर्स, पीएचसी-सीएचसी में दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। पंचकूला के सिविल अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में अचानक मरीज बढ़ गए हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल में बच्चों की ओपीडी रोजाना 200 की होती थी। अब यह गर्मी बढ़ते ही 300 मरीज तक पहुंच गई है। इसमें मौसम बदलने के बाद बुखार, खांसी जुकाम के अलावा उल्टी दस्त की शिकायत बच्चों में अधिक आ रहे हैं। इसमें 15 साल से छोटे बच्चों में यह समस्या बनी हुई है।

रोजाना चार मामले आ रहे डायरिया के
पंचकूला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र वर्मा ने बताया गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया और पेट दर्द के मरीज ज्यादा आने लगे हैं। इसमें रोजाना चार मामले बच्चों के डायरिया के आ रहे हैं। हालांकि उन्हें दवा देकर छुट्टी दी जा रही है। उन्हें भर्ती नहीं करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त के साथ डिहाइड्रेशन की शिकायत ज्यादा हो रही है। इसके कारण इन दिनों ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


जंक फूड, तली चीजें खाने से बचें
सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के डॉ. सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के बाद बच्चों को गर्मी अधिक होने के कारण उन्हें बाहर की तली हुई चीजें नहीं खाने को दी जानी चाहिए। इसके अलावा गर्मी में जंक फूड , दूसरी चीजें खाने से भी बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। इसमें पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। डाइट में दलिया, फ्रूट का सेवन अधिक होना चाहिए। वहीं पानी ओआरएस का घोल मिलाकर पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिविल अस्पताल सहित सभी पीएचसी- सीएचसी सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed