फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children should beware of fake links on social media, as they may be duped.

Panchkula News: बच्चे सोशल मीडिया के फर्जी लिंक से बचें, हो सकती है ठगी

Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Children should beware of fake links on social media, as they may be duped.
पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सेक्टर-20 साइबर थाना में पुलिस दोस्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ की 50 छात्राओं ने साइबर थाना का भ्रमण किया और पुलिसकर्मियों से साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल मनीषा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी अंजान लिंक खासकर एपीके फाइल वाले लिंक को खोलने से फोन हैक हो सकता है और बैंक खाता खाली होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

छात्राओं को बताया कि किसी भी एप पर अपनी निजी जानकारी, फोटो या बैंकिंग विवरण बिना आवश्यकता साझा न करें। पैसे का लालच देकर एप डाउनलोड कराने या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगने वाले लिंक से हमेशा दूरी रखें। पुलिस टीम ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए साइबर फर्जीवाड़े के बारे में भी जानकारी दी और स्पष्ट किया कि पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। डराने-धमकाने वाले ऐसे कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह, साइबर सेल इंचार्ज एएसआई बृजेश, कांस्टेबल मोहित, मनीषा, अंकित और शिक्षक संतोष भारद्वाज, मनीषा श्रीवास्तव एवं ममता मौजूद रहीं।


साइबर थाने का कामकाज जाना
मैंने पहली बार साइबर थाने का काम देखा। यहां पुलिस बहुत मेहनत से काम करती है। साइबर क्राइम से बचाव की उपयोगी जानकारी मिली जिसे घर में परिवार से साझा करूंगी।
-शीतल, छात्रा

डिजिटल अरेस्ट के बारे में जाना
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोग ठगी कर रहे हैं। इससे बचाव की जानकारी मिली। मैं अपने पड़ोसियों को जागरूक करूंगी।
-मनीषा, छात्रा

अपना ओटीपी कभी शेयर नहीं करेंगे
मुझे ओटीपी की अहमियत समझ आई। इसे साझा करने से खाता खाली हो जाता है। मैं कभी ओटीपी किसी को नहीं बताऊंगी।
-खुशी, छात्रा

समय पर शिकायत जरूरी
पहली बार साइबर थाने की गतिविधि के बारे में जाना। समझ आया कि समय पर शिकायत से समस्या का समाधान हो सकता है। पुलिस की जानकारी बेहद उपयोगी रही।
-अलीशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed