फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children's studies are getting affected due to non-availability of books in government schools

सरकारी स्कूलों में किताबें नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Fri, 06 May 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children's studies are getting affected due to non-availability of books in government schools
पिंजौर। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में किताबें नहीं भेज रही है। इस वजह से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उपरोक्त आरोप कालका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने हरियाणा सरकार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 का सत्र शुरू हुए एक माह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन आज तक सरकारी स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची हैं। बच्चों के पास किताबें नहीं होने की वजह से रोज स्कूल में पहुंचने वाले बच्चे अपना पाठ्यक्रम कवर नहीं कर पा रहे हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें मुहैया करवाए ताकि उनकी शिक्षा आगे बढ़ सके। चौधरी ने कहा कि 134ए के तहत एडमिशन प्राप्त करने वाले बच्चों के स्कूलों में एडमिशन न होने की उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। चौधरी ने कहा कि सरकार को वैसे तो शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए लेकिन यहां सरकारी स्कूलों की हालात खराब होते जा रहे हैं। इसके साथ-साथ स्कूलों में स्टाफ की भी कमी आ रही है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों की तमाम प्रकार की दिक्कतों का जल्द से जल्द समाधान करे और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को मजबूत करने का काम करे। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्कूलों का समय बदलने के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकारी बस सेवा में भी जल्द से जल्द बदलाव किया जाए क्योंकि बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed