फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children reached school again after four months following the rules of covid-19

कोविड-19 के नियमों का पालन कर चार माह बाद दोबारा स्कूल पहुंचे बच्चे

Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Children reached school again after four months following the rules of covid-19
पंचकूला। कोरोना की वजह से चार माह बाद शुक्रवार को जिले के स्कूल खुले। सरकारी स्कूलों में जहां चहल-पहल नजर आई, वहीं निजी स्कूलों में अभिभावकों ने बच्चों को भेजने से मना कर दिया। सेक्टर-7 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार स्कूल का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। पहले दिन स्कूल में अधिक बच्चे नहीं आए। 9 से 12वीं कक्षा के बच्चों को अभी स्कूल आना है। सभी स्कूल में शिक्षक, स्टाफ और बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की गई। उसके बाद स्कूल में प्रवेश करने दिया गया। कोविड-19 के निर्देशों का स्कूल में पालन किया जा रहा है। निजी स्कूल के खुलने पर भी पहले दिन शुक्रवार को निजी स्कूलों में बच्चे नजर नहीं आए। स्कूल संचालकों की माने तो बच्चों के अभिभावकों की तरफ से अभी स्कूल भेजने से मना किया जा रहा है। जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को ब्लाक के स्कूलों में 9 से 12 कक्षा में बच्चों के आंकड़ों के अनुसार पिंजौर मे 11198 से 948, मोरनी में 1119 में से 429, रायपुररानी 2359 में से 448, बरवाला में 3666 में से 680 स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed