फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children from first to third will be taught by dividing them into groups

समूहों में बांटकर पढ़ाए जाएंगे तीसरी तक के बच्चे

Thu, 07 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Children from first to third will be taught by dividing them into groups
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को समूहों में बांटकर पढ़ाया जाएगा। सीखने के स्तर का मूल्यांकन कर समूह बनाए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने जुलाई से सितंबर तक 12 सप्ताह की कार्ययोजना बनाकर स्कूलों को भेज दी है। बच्चों की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर शून्य, एक व दो स्तर के समूह बनाए जाएंगे। दक्षता अनुसार बच्चों को 3 समूहों में बांटा जाएगा। सभी बच्चों को उनके सीखने के स्तर के हिसाब से ही शुरुआत में पढ़ाया जाएगा। इन 12 सप्ताह में पाठ्यपुस्तकों व पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाना अनिवार्य नहीं होगा। समूह एक के लिए विद्या प्रवेश क्यू कार्ड का इस्तेमाल जरूरी है। समूह-2 व 3 के लिए क्यू कार्ड में हिंदी विषय के लिए ऑनलाइन गतिविधियां और अंग्रेजी-गणित के लिए वर्कशीट के पेज नंबर मौजूद हाेंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक के शिक्षकों को सप्ताहवार कार्ययोजना व्हाट्सएप ग्रुप पर सांझा करनी होगी। कक्षा दो के शिक्षक बच्चों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन कर स्किल पासबुक में दक्षताओं का उल्लेख करेंगे। 50 प्रतिशत से कम दक्ष बच्चों को समूह एक में रखा जाएगा। 50 फीसदी से अधिक कुशल बच्चे समूह दो में रखे जाएंगे। कक्षा तीन के 50 फीसदी से अधिक दक्ष बच्चे समूह तीन में रखने हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed