फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children forced to go to school hanging in the bus, problem not being solved

Panchkula News: बस में लटककर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, समस्या का नहीं हो रहा निदान

Tue, 17 Dec 2024 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Children forced to go to school hanging in the bus, problem not being solved
सरकारी मिनी बस में सवार होते बच्चे। संवाद 
मोरनी। मोरनी से धामण मार्ग पर ग्रामीणों ने 54 सीटर बस सेवा बहाल करने की मांग की है। वर्तमान में इस मार्ग पर मिनी बसें संचालित हो रही हैं, जो स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। इस समस्या के चलते स्कूली बच्चों को बस में लटक कर सफर करना पड़ता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्टूबर माह में धामण रोड पर एक बच्ची के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बाद से बड़ी बस सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद से मिनी बसों की व्यवस्था की गई, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। स्कूल के समय बसों में भीड़ बढ़ने के कारण बच्चों को असुरक्षित तरीके से यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन




कोटी पंचायत के सरपंच उदय सिंह, केसर सिंह, राजेश सिंह ने बताया कि हरियाणा परिवहन निगम के जिला अधिकारियों के समक्ष बार-बार इस मुद्दे को उठाकर थक चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और परिवहन विभाग की होगी। सरपंच उदय सिंह का कहना है कि बस में लटक कर यात्रा करना बच्चों की मजबूरी है। बसों में सीटें कम होने के कारण बच्चों और अन्य यात्रियों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। अगर इसी तरह चलता रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed