{"_id":"648b79f575dabc31f70b2c07","slug":"children-exposed-to-other-forms-of-art-including-acrylic-work-sketching-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-2228-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक्रेलिक वर्क, स्केचिंग सहित अन्य कला की विधाओं से रूबरू हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक्रेलिक वर्क, स्केचिंग सहित अन्य कला की विधाओं से रूबरू हुए बच्चे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए दस दिवसीय चित्रकला कार्यशाला लगाई गई है। कार्यशाला का आयोजन हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस दौरान 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई गई। कार्यशाला समन्वयक भीम सिंह और चित्रकार अमन पाठक विद्यार्थियों को बारीकियां सिखा रहे हैं। यह 21 जून तक चलेगी।
विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें समर कैंप के दौरान चित्रकला कार्यशाला में भाग लेने का मौका मिला है। यह उनके लिए बहुत अच्छा है। इस दौरान उन्होंने स्केचिंग, वाटर कलर, एक्रेलिक कलर, ऑयल पेटिंग बनाना सीखा। विद्यार्थियों को रंगों सहित सभी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। इसमें 30 विद्यार्थी आर्ट वर्क सीख रहे हैं। सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पवन गुप्ता ने बताया कि बच्चों को मनोरंजन के साथ नई विधा के बारे में पता चल रहा है।
चित्रकला करने में मजा आया
एक्रेलिक पेंटिंग के बारे में जानने का मौका मिला है। इस तरह की चित्रकला कार्यशाला हर साल गर्मी की छुट्टियों में आयोजित होनी चाहिए। चित्रकारी करने में मजा आया है। -रजत, विद्यार्थी
विज्ञापन
वाटर कलर की बारीकी सीखी
एक्रेलिक वाटर कलर की बारीकी सीखने का मौका मिला है। वाटर कलर की जानकारी मिलने के बाद अब मैं फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर अपना करियर बनाउंगा। रंग करने के बारीकियों को प्रशिक्षकों की ओर से बेहतरीन तरीके से सिखाया गया। -खुशहाल, विद्यार्थी
बेहतरीन प्रशिक्षण दिया गया
मैं वाणिज्य संकाय से पढ़ाई कर रही हूं। समर कैंप में पहली बार भाग लिया है। बहुत अच्छा लगा। प्रशिक्षकों की ओर से बेहतरीन प्रशिक्षण दिया गया है। ऐसी प्रतियोगिता में दोबारा भाग लूंगी। -आस्था चौहान, विद्यार्थी
कार्यशाला में रोजाना तीन घंटे चित्रकारी कर रही हूं। इसमें प्रशिक्षकों ने हमारी मदद की। हमें चित्रकला बनाने के दौरान पेंसिल पकड़ने, रंग करने की जानकारी दी। पढ़ाई के बाद अब शौकिया तौर पर चित्रकारी करूंगी। -राजकौर, विद्यार्थी