फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children and elders danced on the songs of Gajendra Phogat, people filled the mart fair

गजेंद्र फोगाट ने आजीविका मार्ट मेला में गीतों प्रस्तुति दी

Mon, 25 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Children and elders danced on the songs of Gajendra Phogat, people filled the mart fair
पंचकूला। पंडित लख्मीचंद की ओर से रचित रागनी जूल घली कामण की रागनी से शुरुआत करके मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट ने रविवार को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में दो दिवसीय स्वापन आजीविका मार्ट मेला के समापन अवसर पर अपने सुप्रसिद्ध गीतों से जनता को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कौर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह भी उपस्थित थे। गजेंद्र फोगाट ने सबसे पहले चैगरदेकै बाग हरया, घंघोर घटा सामण की, छोरी गावे गीत सुरीले झूल घली कामण की रागनी से आगाज करते हुए कार्यक्रम में बादल उठया री सखी मेरे सासरे की ओर व लाख टके का हे मां मेरा बिजणा जैसे हरियाणवी लोक गीतों का प्रस्तुतिकरण करके लोगों को लोकरंग में रंग दिया।
विज्ञापन

गजेंद्र फोगाट ने कहा कि हरियाणा में सावन का महीना त्यौहारों को लेकर आता है। आई तीज बोगी बीज का मुहावरा हजारों सालों से प्रसिद्ध है। हरियाणा की लोक संस्कृति में तीज का बहुत महत्व हैं। इसलिए उन्होंने सावन के गीतों से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके उपरांत दर्शकों की मांग पर उन्होंने तनै कौण कवह बहू काले की गीत सुनाया, जिस पर छोटे बच्चे मंच पर आ गए और गजेंद्र फोगाट के साथ ही झूमने लगे। कार्यक्रम में उन्होंने भाइयों पहले जैसा हरियाणा जैसे गीत सुनाए, जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। उन्होंने बताया कि इस गीत की बदौलत उन्हें दुनियां के करीब सभी देशों में कार्यक्रम करने का न्यौता मिला है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वे तीन दिन बाद 27 जुलाई को अमेरिका की यात्रा पर निकल रहे हैं और जहां पर वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed