फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Child falls into pot of boiling rice; face scalded.

Panchkula News: उबलते चावल के बर्तन में गिरा बच्चा, चेहरा झुलसा

Fri, 22 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Child falls into pot of boiling rice; face scalded.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पिंजाैर। पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में खेलते समय एक 11 वर्षीय बच्चा उबलते चावल के बर्तन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बुधवार रात करीब आठ बजे बच्चे की मां घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान बच्चा घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह उबलते चावल से भरे बर्तन में जा गिरा। हादसे के बाद बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत संभाला।
विज्ञापन

परिजन घायल बच्चे को लेकर पिंजौर के अर्बन पॉली क्लीनिक सेंटर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बच्चे की मां ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। बच्चा खेलते हुए सीधे उबलते चावल के बर्तन में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। फिलहाल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि बच्चे का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खाना बनाते समय छोटे बच्चों को आग और गैस चूल्हे से दूर रखें। कई बार बच्चे फिसलकर गर्म बर्तनों के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। सावधानी बरतकर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed