{"_id":"68fe50a9e61a343a1c0b5024","slug":"child-falls-into-open-sewerage-manhole-people-rescue-him-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-112608-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खुले सीवरेज मैनहोल में गिरा बच्चा, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खुले सीवरेज मैनहोल में गिरा बच्चा, लोगों ने बचाया
Sun, 26 Oct 2025 10:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गोल्डन एवेन्यू काॅलोनी इलाके में सीवरेज के खुले मैनहोल में एक बच्चा गिर गया। उसे देख पास में साइकिल चला रहे बच्चे ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।
लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बीच रास्ते में सीवरेज मैनहोल का ढक्कन खुला था। इसके लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। साथ ही काॅलोनी में कई और सीवर के ढक्कन खुले हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। कॉलोनी निवासी रवि कुमार का कहना है कि मुहल्लेवालों ने गाली में पाठ रखा था। इसके लिए निगम कर्मचारी सफाई करने आए, लेकिन सीवरेज का ढक्कन बंद नहीं किया। मामले को लेकर हलका पूर्वी के आप विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी। अगर किसी निगम अधिकारी की गलती हुई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।