{"_id":"5f5a8c228ebc3eff05309663","slug":"child-dies-uproar-in-sector-16-dispensary-pkl-office-news-pkl3874969116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत, सेक्टर-16 डिस्पेंसरी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत, सेक्टर-16 डिस्पेंसरी में हंगामा
विज्ञापन
पंचकूला। डेढ़ माह के बच्चे की मौत पर सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी में वीरवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले राजीव कॉलोनी में दुर्गा माता मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए टीकों की वजह से उनके बच्चे की मौत हुई। इस मामले की एक शिकायत बच्चे के अभिभावकों ने सेक्टर-16 पुलिस चौकी में दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच की जाएगी।
पंचकूला राजीव कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उनका डेढ़ माह का बेटा था। राजीव कॉलोनी में एक मंदिर में टीके लगाए गए थे। इस दौरान कई और बच्चों को भी टीके लगाए गए। उस समय टीके लगाने वालों ने हिदायत दी थी कि बच्चे को बुखार आएगा तो दवा मत देना। सोनू ने बताया कि बच्चे को बुखार आया तो उन्होंने उसको कुछ नहीं दिया। उसके बाद जब बुखार हल्का हो गया तो उन्होंने बच्चे को मां का दूध दिया। सोनू ने बताया कि सुबह बच्चा कुछ हलचल नहीं कर रहा था, तो घबराकर वह उसको सेक्टर-6 के अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सभी बच्चे के शव को घर ले आए।
घर लाने के बाद सभी बच्चे के शव को लेकर सेक्टर-16 की चौकी में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे। चौकी से सभी को साथ लेकर पुलिस कर्मचारी सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनसे सारी जानकारी ली और कहा कि बच्चे की दूध पीने से मौत हुई है। इसके बाद सभी ने बच्चे के शव के पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर उनको वापस भेज दिया गया। इसके बाद सभी ने बच्चे को दफना दिया।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत उनको मिली है। इसकी जानकारी उपायुक्त को दी गई है। इस मामले में जैसे ही निर्देश आएंगे बच्चे के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - ब्रजपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-16