फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Secretary met Olympic medal winning PCS hockey players

Panchkula News: मुख्य सचिव ने ओलंपिक पदक विजेता पीसीएस हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात

Tue, 20 Aug 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary met Olympic medal winning PCS hockey players
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पेरिस ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पंजाब के दो पीसीएस अधिकारियों हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह से मुलाकात की और प्रदेश में हॉकी को और बढ़ावा देने के लिए दोनों खिलाड़ियों की राय जानी। इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के दो पीसीएस अधिकारी रूपिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे।मुख्य सचिव वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है, जिन्होंने 52 साल बाद ओलंपिक खेलों में हॉकी खेल में लगातार दो बार पदक जीते। पंजाब के लिए और भी गर्व की बात है कि 19 सदस्यीय टीम में कप्तान और उपकप्तान समेत 10 खिलाड़ी पंजाब के थे। ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए राज्य सरकार की ओर से हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए गए और हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कांस्य पदक विजेता 8 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये और भाग लेने वाले 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

दोनों हॉकी खिलाड़ियों ने मुख्य सचिव से पेरिस ओलंपिक के अनुभव साझा किए। मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे ओलंपिक के दौरान हॉकी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जीत हासिल करके मिसाल कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed