फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister will launch 'Dial 112' in Haryana today

हरियाणा में आज मुख्यमंत्री करेंगे ‘डायल 112’ की शुरुआत

Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will launch 'Dial 112' in Haryana today
चंडीगढ़। हरियाणा के नागरिकों को 24 घंटे पुलिस सहायता से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को ‘डायल 112’ की शुरुआत करेंगे। पुलिस, फायर और एंबुलेंस सेवा से जुड़ी आपात सेवाओं के लिए यह एक नया एकीकृत आपातकालीन नंबर होगा।
विज्ञापन

डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मोबाइल डेटा टर्मिनलों और अन्य आपातकालीन संबंधित उपकरणों से लैस 601 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ईआरवी) को भी हरी झंडी दिखाएंगे। गृहमंत्री अनिल विज समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

परियोजना को हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताते हुए, डीजीपी ने कहा कि इसके शुरू होने से पुलिस को इमरजेंसी के समय लोगों की अधिक त्वरित और प्रभावी ढंग से मदद करने में सहायता मिलेगी। नागरिक किसी भी संकट की स्थिति में नंबर 112 डायल करके इमरजेंसी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत आपातकालीन नंबर शुरू किया जा रहा है। नई प्रणाली में लोगों को कई नंबर याद रखने की आवश्यकता को समाप्त करेगी। ईआरएसएस एक नंबर के माध्यम से इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने के लिए पुलिस (100), फायर (101) और एंबुलेंस (108) हेल्पलाइन नंबरों का एकीकरण है। इस परियोजना को केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश पर लागू किया गया है।

परियोजना के तहत पंचकूला में एक अत्याधुनिक स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर स्थापित किया गया है जिसे जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम के साथ-साथ इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स से डिजिटल रूप से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed