{"_id":"69236ead8c46c0e82a08937e","slug":"chief-minister-inaugurates-special-exhibition-gallery-depicting-the-martyrdom-of-sri-guru-tegh-bahadur-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-879162-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर के शहादत को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी गैलरी का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर के शहादत को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी गैलरी का किया उद्घाटन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को विरासत-ए-खालसा में हिंद की चादर नामक विशेष प्रदर्शनी गैलरी का उद्घाटन किया जो नौवें सिख पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और विरासत को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गैलरी श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा है। यह अद्भुत गैलरी गुरु साहिब की आध्यात्मिक और सांसारिक यात्रा का गहन चित्रण प्रस्तुत करती है। मान ने बताया कि इस प्रदर्शनी को गहन सोच-विचार के बाद पांच प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है जिनमें जन्म और प्रारंभिक जीवनकाल, आध्यात्मिक यात्रा, गुरुगद्दी और संभालना, धार्मिकता का मार्ग और शहादत। इस प्रकार गुरु साहिब के जीवनकाल को महत्वपूर्ण और सार्थक ढंग से दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी के केंद्र में गुरु तेग बहादुर जी की युद्ध-कला को दर्शाने वाले मॉडल सजाए गए हैं जिनमें घोड़ा, तलवारें और तीर-कमान शामिल हैं, जो युद्ध के मैदान में उनकी महारत का प्रतीक हैं। गुरु घर को समर्पित श्रद्धालु मखन शाह लुबाना के जहाजों के बेड़े को दर्शाने वाला ऐतिहासिक मॉडल और भाई दियाला जी की सर्वोच्च कुर्बानी को दर्शाने वाली उबलती देग का मॉडल मुख्य आकर्षण हैं।