फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister inaugurated Shri Radha Krishna Temple

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने किया श्री राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण

Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated Shri Radha Krishna Temple
राधा माधव गोशाला ट्रस्ट सुदर्शनपुर में सीएम साहब का स्वागत करते आयोजक। संवाद
श्री माधव गोशाला ट्रस्ट को 21 लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोग हो सकेंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को श्री माधव गोशाला ट्रस्ट की ओर से गांव सुखदर्शनपुर मट्टांवाली-रायपुररानी रोड पर बनाए गए भव्य श्री राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण किया। मंदिर का हाॅल इतना बड़ा है कि इसमें होने वाले कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोग शामिल हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गोशाला को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस माैके पर सीएम नायब सैनी ने गायों को चारा खिलाया और उनके रखरखाव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से गोशालाओं एवं बेसहारा गायों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। माधव गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, चेयरमैन कैलाश मित्तल, सलाहकार बृजलाल गर्ग, जीवन जिंदल, कुसुम कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों का स्वागत किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्राइसिटी का सबसे भव्य मंदिर है। यहां एक भव्य हाल का निर्माण भी किया है, जिसमें करीब 1000 से अधिक लोग शामिल हो सकेंगे। कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता और वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि गांव सुखदर्शनपुर में जहां यह भवन बना है, वहां आसपास कई बड़े गांव हैं लेकिन कोई बड़ा सामुदायिक केंद्र या हाल न होने के कारण लोग कार्यक्रम नहीं कर पाते थे। इसलिए इस भव्य हाल में वह अपने कार्यक्रम भी कर पाएंगे।
विज्ञापन




इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, पूर्व वित्तमंत्री पंजाब मनप्रीत बादल, विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग उपस्थित रहे। शाम को बाबा श्री हरिदास बरसाना ने भजन संध्या प्रस्तुत की। माधव गोशाला में इस समय 700 से अधिक गायों का रखरखाव किया जा रहा है। गायों के लिए सभी व्यवस्था ट्रस्टियों द्वारा ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed