फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister gave cash prizes of six crores to deaf players

मुख्यमंत्री ने मूक-बधिर खिलाड़ियों को छह करोड़ के नकद पुरस्कार दिए

Tue, 31 May 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave cash prizes of six crores to deaf players
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के मूक-बधिर ओलंपिक एथलीटों को करीब 6 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने सोमवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के दौरान ब्राजील में मूक-बधिर ओलंपिक के चार स्वर्ण पदक, दो कांस्य पदक विजेताओं और नौ प्रतिभागियों सहित कुल 15 खिलाड़ियों को चेक वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राजील में आयोजित मूक-बधिर ओलंपिक -2021 में चार स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश के खिलाड़ियों द्वारा जीते कुल 16 पदकों में से 4 स्वर्ण सहित 6 पदक जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा को भारत की पदक फैक्ट्री और स्पोर्ट्स हब के रूप में क्यों जाना जाता है। हमें गर्व है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारत के 65 एथलीटों में से 15 खिलाड़ी राज्य से हैं। इस सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह और सांसद रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार स्वर्ण विजेताओं को मिले 4.80 करोड़ के नकद पुरस्कार
रोहित भाकर, महेश, दीक्षा डागर और सुमित दहिया को बैडमिंटन, गोल्फ और कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 1.20-1.20 करोड़ रुपये के चेक भेंट किए गए। इस दौरान मनोहर लाल ने कहा ‘आप जैसे खिलाड़ियों के कारण ही हरियाणा का नाम एक बार फिर विश्व मानचित्र पर चमका है। हरियाणा जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से बेशक छोटा राज्य है, लेकिन खेल के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां बेजोड़ हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी योग्यता साबित की है।
विज्ञापन

दो कांस्य विजेताओं को मिले 80 लाख के पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले अमित और वीरेंद्र सिंह को 40-40 लाख रुपये के चेक भी दिए। इसके अलावा, मनोहर लाल ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रियंका, बलराम, योगेश डागर, निर्चिरा, अजय कुमार, कुलदीप शर्मा, आसिफ खान, अमन और शुभम वशिष्ठ को 2.5-2.5 लाख रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

116 करोड़ रुपये की चार अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने 116 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का भी लोकार्पण किया। इनमें करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र, करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय हॉल नंबर 2 व 3 और 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हॉकी का एस्ट्रोटर्फ और करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक का नवीनीकरण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल क्षमता को देखकर राज्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हरियाणा के करीब 677 खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया-2020 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। 200 पदक जीतकर देश में दूसरा स्थान हासिल किया था। मनोहर लाल ने कहा कि इस बार चूंकि हम मेजबान हैं इसलिए मुझे उम्मीद है कि राज्य के खिलाड़ी इस ऐतिहासिक स्पर्धा में सबसे अधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल करेंगे। मनोहर लाल ने कहा कि आज से 4 दिन बाद 4 जून को हम इसी स्टेडियम से ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आगाज करेंगे।

यूथ गेम्स में 25 खेल रहेंगे शामिल
इस भव्य आयोजन में पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योगासन सहित 25 खेलों का आयोजन किया जाएगा। ये खेल प्रतियोगिताएं पांच स्थानों नामतरू पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में 8,500 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। इस मौके पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, खेल एवं युवा मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह, विभाग के निदेशक पंकज नैन, पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, मुख्यमंत्री के मीडिया को-आर्डिनेटर रमनीक सिंह मान, पार्षद नरेंद्र लुबाणा, जय कौशिक, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा व अन्य व्यक्ति और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed