फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister celebrates Diwali at Sector-15 Old Age Home, shares happiness with the elderly

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने सेक्टर-15 वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली, वृद्धजनों के संग बांटीं खुशियां

Wed, 22 Oct 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister celebrates Diwali at Sector-15 Old Age Home, shares happiness with the elderly
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के अवसर पर सोमवार को सेक्टर-15 के वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं उन्हें मिठाइयां वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियां सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो। इस अवसर पर ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव सविता अग्रवाल, अमित गुप्ता, पार्षद जय कौशिक सहित अन्य गण्यमान्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed