फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chhath puja committee got the ghat cleaned

Panchkula News: छठ पूजा समिति ने घाट पर करवाई साफ-सफाई

Fri, 17 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chhath puja committee got the ghat cleaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नहाय खाय के साथ आज से छठ पूजा शुरु होगी। चार दिन तक चलने वाली इस पूजा को पूर्वांचल के लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। हर साल छठ घाट पर हजारों की संख्या में लोग पूजा पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। महिलाएं बच्चों की लंबी उम्र और उनकी उन्नति के लिए 36 घंटे का उपवास रखती हैं। रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं पूजा पाठ करेंगी। अंतिम दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोवांछित कामनाएं करेंगी।
छठ पूजा समिति ने सेक्टर-21 स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम कर दिए हैं। छठ पूजा समिति द्वारा नदी को साफ करवाया गया है आसपास पिंड बनाए गए हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी छठ का पर्व मनाया जाएगा। शहर में मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-21 छठ घाट पर होगा।
विज्ञापन

छठ घाट पर लाइट, पानी, टेंट, बिजली सहित अन्य सुविधाएं लोगों के लिए की गई हैं। छठ पूजा समिति के प्रधान शेखर चौरसिया ने बताया कि छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए चाय, पकोड़े और पानी की मुफ्त में व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन द्वारा घाट पर किसी भी काम को करवाने के लिए पूरा सहयोग किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मोबाइल टॉयलेट लगवाए जाएंगे। इसके अलावा एंबुलेंस और फायर की गाड़ियां भी प्रशासन द्वारा लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed