फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chemist association kept the medicine shops closed, patients kept wandering

Panchkula News: केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद रखीं दवा की दुकानें, भटकते रहे मरीज

Sat, 08 Mar 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chemist association kept the medicine shops closed, patients kept wandering
पंचकूला सेक्टर 6 मार्केट में केमिस्ट की बंद दुकानें।
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को दवा के लिए चंडीगढ़ और पीजीआई जाना पड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के पंचकूला सहित कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में पंचकूला जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। सभी जगह दवा की दुकानें बंद रखी गईं। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को जमकर परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिले के तीन हजार मरीजों को दवा नहीं मिल पाई। मरीज चंडीगढ़ के मनीमाजरा, पीजीआई और सेक्टर-11 के दवाखानों में गए। इसमें सबसे ज्यादा मरीज सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में आने के बाद परेशान रहे। उन्हें पूरे पंचकूला में दवाएं नहीं मिलीं।
शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में रोज चार हजार मरीजों की ओपीडी होती है। उन्हें हार्ट, बीपी, शुगर सहित सहित अन्य बड़े मर्ज की दवाएं नहीं मिलीं। इमरजेंसी में सबसे अधिक मरीज परेशान हुए। मरीज और तीमारदार दवाएं लेने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-11, मनीमाजरा और चंडीगढ़ पीजीआई गए। पिंजौर निवासी सुरजीत ने बताया कि सिर में कुछ नसों में दिक्कत थी। डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवा लेने पीजीआई के लिए जाना पड़ेगा। कालका निवासी रचना का कहना था कि डॉक्टरों ने हड्डी और हार्ट की दवाएं बाहर की लिखी हैं। बाहर दुकानें बंद हैं। पिंजौर निवासी सुलेमान का कहना है कि सिर दर्द और बुखार की दवाएं भी अस्पताल में नहीं मिली। अब दवा लेने मनीमाजरा जाना पड़ेगा। रायुपररानी के दिनेश राणा ने कहा कि इस तरह की हड़ताल की यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

कोअ
दवा की दुकानें केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से बंद की गई हैं। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह पहले जानकारी देनी चाहिए। इससे शहर के लोगों को परेशानी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों में फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed