{"_id":"610d99088ebc3ec2d0424883","slug":"check-bouncing-charge-due-to-negligence-of-bank-personnel-pkl-office-news-pkl4226802106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की लापरवाही से लग गया चेक बाउंसिंग चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की लापरवाही से लग गया चेक बाउंसिंग चार्ज
विज्ञापन
पिंजौर। बैंक की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ता को 500 सौ रुपये चेक बाउंसिंग चार्ज के रूप में भुगतना पड़ा। उपभोक्ता ने चेक बाउंस चार्ज वापस लेने के लिए बैंक अधिकारी से बात की तो वे दूसरे बैंक की गलती निकालने लग गए।
राकेश कुमार निवासी रत्तपुर कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि उसका फर्नीचर का काम है। उसने महेश सिंह नाम के एक व्यक्ति को पैसे देने थे। इसके लिए उसने अपनी पत्नी हेमावती से व्यक्ति के नाम का चेक जारी करवा दिया। कुछ दिन बाद व्यक्ति उसके पास आया तो उसने कहा कि उसका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया है तो उसे हैरानी हुई क्योंकि उसकी पत्नी के खाते में पैसे हैं तो चेक बाउंस होने का तो सवाल ही नहीं उठता। जब उसने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि उसने 19747 रुपये का चेक दिया था और चेक राशि अंकों और शब्दों दोनों में ही लिखा हुआ था परंतु बैंक कर्मी ने उपरोक्त राशि की जगह 197447 रुपये लिख कर क्लीयरिंग के लिए भेज दिया। इस वजह से उसे 500 रुपये चेक बाउंसिंग चार्ज लग गए।
राकेश कुमार ने बताया कि जब उसने इस संबंध में उसने जब बैंक मैनेजर से बात की तो उसने बताया कि यह अन्य बैंक की गलती है जिसने चेक पर गलत अमाउंट लिख कर क्लीयरिंग के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि वह इसकी बैंक के अधिकारियों को शिकायत करेंगे।