{"_id":"664fbaec2521a451310f85a4","slug":"cheating-woman-with-earrings-by-pretending-to-be-her-sons-friend-panchkula-news-c-87-1-pan1001-112235-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेटे का दोस्त बनकर महिला से कानों की बालियां ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेटे का दोस्त बनकर महिला से कानों की बालियां ठगी
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बरवाला के बतौड़ क्षेत्र में एक महिला के बेटे का दोस्त बनकर उसके कानों की बालियां ठगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बतौड़ गांव निवासी सीता देवी ने बताया कि 22 मई की सुबह करीब 9 बजे वह इलाज के लिए बतौड़ हेल्थ सेंटर गई थी। इलाज के बाद वह अपने घर जा रही थी। घर जाते समय रास्ते में उन्हें एक लड़का मिला, स्वयं को महिला के बेटे संजू का दोस्त बताकर उससे बात करने लगा। शुरूआत में आरोपी ने महिला से छुट्टे पैसे मांगे लेकिन महिला के नहीं होने पर उसने कहा कि हेल्थ सेंटर में महिलाओं को रुपये मिल रहे हैं। महिला से कहा कि रुपये लेने के लिए उसको बिना आभूषण के ही वहां जाना पड़ेगा। इस पर महिला से आरोपी ने कानों की बालियां उतारकर देने को कहा ताकि हेल्थ सेंटर से रुपये लेकर आने के बाद वह उनको वापस कर देगा। आरोपी के कहे मुताबिक महिला ने कानों की बालियां उतारकर उसे दे दिया। महिला जब हेल्थ सेंटर पहुंचीं तो वहां रुपये नहीं मिल रहे थे। वापस आने के बाद महिला को उक्त लड़का भी नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी।