फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheating in the name of profit in NPA: Used to take help of Lal Kitab to clear mind

एनपीए में मुनाफे के नाम पर ठगी : माइंड वास करने के लिए लाल किताब का लेती थी सहारा

Sun, 05 Jan 2025 11:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of profit in NPA: Used to take help of Lal Kitab to clear mind
ठगी की आरोपी महिला। स्रोत: पुलिस 
पंचकूला। एनपीए संपत्ति (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) में मुनाफे का लालच देकर 16 करोड़ की ठगी के मामले में रविवार को पुलिस की जांच टीम को अहम सुराग मिले हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाए हैं कि महिला लाल किताब पढ़कर माइंड वास करती थी। इसके बाद भरोसे में लेने के लिए निवेश की बात करती थी। एसआईटी की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमारी ने बताया कि तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर 6 जनवरी को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी संगीता दुआ और उसके पति नितिन दुआ ने साथ मिलकर कई जिलों के लोगों को ठगा है। लोगों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन




ठगी के शिकार सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी संगीता दुआ लाल किताब और अन्य तांत्रिक विद्या की जानकार है। जो लोग उसके पास आते थे, उनको वह बस में कर लेती थी। इसके बाद उसकी बातों पर विश्वास हो जाता था। वह घर में आने वाले लोगों को किताब हाथ में देकर माथा टेकने को कहती थी। इसके बाद वह घर के ऊपर बने मंदिर के दर्शन करवाती थी। इसके बाद ही यूको बैंक के डिफाल्टर संपत्ति के बारे में लोगों को जानकारी देती थी। वह एनपीए संपत्ति कम दामों में खरीदने के लिए कहती थी। उसकी बातों पर भरोसा होने पर वह बैंक के अधिकारियों के साथ अपनी पुरानी फोटो दिखाती थी।
विज्ञापन

पुराने कर्जदारों को करती थी टारगेट

पीड़ित कुलदीप अरोड़ा ने बताया कि एनपीए संपत्ति से जुड़े कर्जदारों को टारगेट करती थी। बैंक से मिले लिस्ट के आधार पर कर्जदारों के घर जाकर उनसे संपत्ति की डील कम दामों पर करती थी। जब बात नहीं बनती थी, तो वह बदनामी का डर दिखाकर दबाव बना लेती थी। संपत्ति का रेट बैंक अधिकारियों से मिलकर कम करवा देती थी। इसके बाद उसी संपत्ति को खरीदने के लिए वह लोगों से संपर्क करती थी। पंचकूला के अलावा कई अन्य जिलों की संपत्तियों की लिस्ट मोबाइल फोन पर पीडीएफ बनाकर दिखाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक मैनेजर की देती थी गवाही

पीड़ित ने बताया कि करनाल में एनपीए संपत्ति में शामिल पेट्रोल पंप उसको दिखाया। जब डील फाइनल हो गई तो उस संपत्ति में लिखित तौर पर बैंक मैनेजर को गवाहीदार बनाया था। जिस संपत्ति की कीमत 10 करोड़ थी, उसकी पांच करोड़ में डील की गई। कुछ दिनों बाद वह उसी प्रापर्टी को बेचकर मुनाफा देने की बात कहकर निवेश करवा लेती थी।



संदिग्ध बैंक अधिकारियों से होगी पूछताछ
एसआईटी टीम ने 3 जनवरी को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी से एसआईटी को पूछताछ में कई तरह की जानकारी मिली है। महिला ने करनाल में कई लोगों को यूको बैंक की एनपीए संपत्ति के नाम पर ठगा है। सभी की तरफ से महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है। ठगी में शामिल बैंक अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed