फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated ten thousand rupees by pretending to be the regional manager of the company

Panchkula News: कंपनी का क्षेत्रीय प्रबंधक बताकर ठग लिए दस हजार रुपये

Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cheated ten thousand rupees by pretending to be the regional manager of the company
रायपुररानी। कोका-कोला कंपनी का क्षेत्रीय प्रबंधक बताकर दस हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंडलवाड़ के करियाना और जनरल स्टोर मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रणबीर कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को नवीन कुमार नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने उसे एक आकर्षक स्कीम का प्रस्ताव दिया। इसमें दस हजार रुपये जमा करने पर कोल्ड ड्रिंक की 20 पेटी, एक फ्रिज, एक टेबल और 10 कुर्सियां देने का वादा किया गया। इसके बाद नवीन कुमार ने यादव ट्रांसपोर्टर नामक व्यक्ति से फोन पर बात कराकर इस स्कीम की पुष्टि कराई। शिकायतकर्ता ने भरोसा कर 13 और 14 दिसंबर 2023 को गूगल पे के माध्यम से नवीन कुमार के खाते में दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन के भीतर सामान उनके पास पहुंच जाएगा। कई दिनों तक न तो सामान मिला और न ही पैसे वापस हुए। शिकायतकर्ता ने बार-बार उनको फोन किया, तो आरोपी ने बहाने बनाकर समय मांगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी नवीन कुमार और यादव ट्रांसपोर्टर ने योजना बनाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed