फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 57 lakh by promising to sell land, case registered

Panchkula News: जमीन बेचने का वादा कर 57 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 03:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 57 lakh by promising to sell land, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। जमीन की एवज में 57.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद जमीन के दस्तावेज तैयार नहीं किया गया।
रवनीत सिंह और बिक्रम सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि ज्ञानचंद ने रायपुररानी क्षेत्र में 35 कनाल और 41 कनाल कृषि भूमि बेचने का वादा किया था। इस संबंध में 30 सितंबर 2021 को दो अलग-अलग एग्रीमेंट किए गए। शिकायतकर्ता ने 57.29 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी थी, जिसमें 55.29 लाख रुपये चेक और दो लाख रुपये नकद शामिल थे। आरोप है कि बिक्री के दस्तावेज 30 मार्च 2022 तक तैयार करने का वादा किया गया था, लेकिन आरोपियों ने इसे पूरा नहीं किया। बार-बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी ज्ञानचंद और उनके साथी हरिंदर सिंह, राम कुमार और मोहन लाल ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तहसीलदार रायपुररानी और हलका पटवारी से इसकी जांच करवाई। पता चला कि जिस जमीन को बेचने का दावा किया गया था, वह ज्ञानचंद के स्वामित्व में नहीं है। यह जमीन मोटिया टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर मिली। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed