{"_id":"66c924fea535f85a08039854","slug":"cheated-of-rs-454-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-share-market-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-115092-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 4.54 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 4.54 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 निवासी व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 4.54 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 12 जून को उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आप स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करते हो तो आप हमारी एप डाउनलोउ करके निवेश करो।
हम आपको तीन माह में 2 से 3 गुना लाभ देंगे। आपसे लाभ का 20 प्रतिशत चार्ज करेंगे। आरोपियों ने शेयर मार्केट का आईपीओ भी जारी किया। शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार नेट बैंकिंग के माध्यम से रुपये निवेश करने शुरू कर दिए। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 4.54 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।