फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 39 lakh on the pretext of investing in share market

Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 39 लाख रुपये ठगे

Tue, 30 Jul 2024 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 30 Jul 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 39 lakh on the pretext of investing in share market
सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-7 निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों से शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 39 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-7 निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने 18 दिसंबर 2023 को फेसबुक अकाउंट पर एक विज्ञापन शेयर मार्केट सिखाने के बारे में देखा। उनके पिता ने उस पर क्लिक करके लिंक खुला। लिंक को ओपन करके सारी जानकारी लिंक में कहे अनुसार डाल दी। उसी दिन उनके पिता के व्हाट्सएप पर एक लिंक शेयर मार्केट ज्वाइन करने के बारे में आया। ग्रुप का नाम शोला ठाकुर अकादमी ऑफ फाइनेंस था। जिस पर शेयर मार्केट में निवेश के बारे में जानकारी आती रही।


शेयर खरीदने पर 35 हजार रुपये का प्रॉफिट हुआ

ग्रुप एडमिन का नाम वीरेंद्र ठाकुर था और उसकी अस्सिटेंट सोम्या ठाकुर थी। वह व्हाट्सएप पर चैट करके शेयर खरीदने बारे में बताती थी। सौम्या ठाकुर के कहने पर उनके पिता ने मार्च महीने में 1000 शेयर लिए थे। जिसकी वेल्यू 1 लाख 50 हजार रुपये थी। उस पर उन्हें 35 हजार का मुनाफा हुआ है। शिकायतकर्ता के पिता के कहने पर दोनों भाई-बहन ग्रुप में जुड़ गए। 2 अप्रैल 2024 को क्रिप्टो करंसी के बारे बताया और उन्होंने एक साइट बताई। जिस पर तीनों ने साइट पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। उसके बाद 1.50 लाख पर डाले उसके 15-20 मिनट बाद उनके एप पर अकाउंट पर प्रॉफिट दिखाई देने लगा। उन्हें कुछ पैसे प्रॉफिट के मिले। जिसके बाद उन्हें विश्वास हो गया। तीनों ने और पैसे निवेश किए। तीनों ने कुल 39 लाख 10 हजार 912 रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने एप से पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। उन्होंने आरोपियों से बात की, आरोपी ने बताया कि आप कोई पैसा नहीं निकाल सकते, सिर्फ जमा कर सकते हो। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed