फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 2.16 lakh on the pretext of investment and purchase of VIP number

Panchkula News: निवेश और वीआईपी नंबर की खरीदारी का झांसा देकर 2.16 लाख रुपये ठगे

Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.16 lakh on the pretext of investment and purchase of VIP number
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन दिखाकर युवती से निवेश करवाने और एक व्यक्ति से वीआईपी नंबर खरीदने के दो अलग-अलग मामलों में 2.16 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार निवेश के नाम पर युवती से 1.08 लाख रुपये की ठगी हुई है। महक शर्मा निवासी सेक्टर-9 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को दोपहर 12.20 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन वर्क फ्राॅम होम देखा। उन्होंने विज्ञापन के लिंक पर क्लिक कर दिया। इसमें ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में व्हाट्सएप में जानकारी दी गई। इसमें नाम, उम्र, जॉब की जानकारी मांगी। इसके बाद साइबर ठगों ने दूसरा लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही एक एप खुल गई। इस पर रजिस्ट्रेशन करवाने का सौ रुपये यूपीआई से लिया। इसके बाद उन्होंने मुझे प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदने के लिए कहा। प्रोडक्ट खरीदने पर उनका रुपया बढ़कर दिखने लगा। भरोसे पर लेने के बाद आरोपियों ने महक शर्मा से 1.08 लाख रुपये के प्रोडक्ट खरीदवाए। इसके बाद महक शर्मा ने अपने रुपये एप से निकालने चाहे तो रुपये नहीं निकल पाए। इसके बाद साइबर ठग ने 36 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

वीआईपी नंबर खरीदने के नाम पर 1.08 लाख रुपये ठगे
वीआईपी नंबर खरीदने के नाम पर सेक्टर-15 निवासी एडवोकेट विकास कुमार से साइबर ठगों ने 1.08 लाख रुपये की ठगी की है।5 दिसंबर को उन्हें मोबाइल फोन के वीआईपी नंबर खरीदने के बारे में उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इस पर उन्होंने उस नंबर पर फोन किया। वीआईपी नंबर के साइबर ठग ने अलग- अलग रेट बताए। रेट बताए जाने के बाद उन्हें भेजे गए बार कोड में 1.08 लाख रुपये की पेमेंट कर दी गई। पेमेंट करने के बाद बात करने वाले व्यक्ति का नंबर बंद हो यगा। इस पर उन्हें अपने साथ साइबर फ्रॉड होने का पता चला। इस पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed