फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 15 lakh on the pretext of sending it to Canada

Panchkula News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे

Sat, 27 Apr 2024 07:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 27 Apr 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 15 lakh on the pretext of sending it to Canada
पीड़ित की शिकायत पर रायपुररानी थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। एक व्यक्ति को कनाडा भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रायपुररानी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रायपुररानी निवासी अकरम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के गांव के रहने वाले राजेश शर्मा और उसके परिवार को जानता था। राजेश ने उसे कहा कि उसकी बहन विदेश में काम करती है और हर महीने 5 से 6 लाख रुपये कमाती है। राजेश ने शिकायतकर्ता को कनाडा जाने के बारे में बताया और वहां पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसे 27 लाख रुपये देने को कहा। शिकायतकर्ता ने पहले उसकी बात पर भरोसा नहीं किया, लेकिन बार-बार आरोपी शिकायतकर्ता को कनाडा भेजकर नौकरी लगवाने की बात कहता रहा। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर भरोसा कर लिया। इसके बाद परिवार से बात की और परिजनों के साथ 15 लाख रुपये लेकर आरोपी और उसके परिजनों के पास पहुंचा। पैसा देने से पहले उसने आरोपी से कहा कि वह उसे भारत से सीधा कनाडा भेजेगा। आरोपी ने इस बात पर हामी भरी तो उसे 15 लाख रुपये दिए और बाकी के पैसे कनाडा पहुंचने पर देने को कहा। आरोपी ने जनवरी के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता का कनाडा का वीजा लगने के बारे में बताया और सामान तैयार करने को कहा। 16 जनवरी 2022 को जब शिकायतकर्ता दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे इंडोनेशिया का वीजा व टिकट आरोपी ने थमाया और करीब एक महीने तक उसे इंडोनेशिया रखा। एक महीने बाद आरोपी ने उसे पुलिस के मामले में फंसाने की बात कह वापस दिल्ली पहुंचाया और वहां से शाहाबाद आए। शाहाबाद में शिकायतकर्ता को एक महीने से ज्यादा डराकर रखा और उसे घर भेज दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता घर पहुंचा और परिजनों को सब कुछ बताया। अब पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed