{"_id":"64f638d7d632fa3bca0d2125","slug":"cheated-of-rs-110-lakh-by-changing-debit-card-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-3948-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर 1.10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर 1.10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 1.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। लुधियाना की रहने वाली जसप्रीत कौर ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर बीड़घग्गर आई थी। अगले दिन एक अगस्त को उसने अपने छोटे भाई को पीएनबी का एटीएम कार्ड देकर 1500 रुपये निकालकर लाने को कहा। उसने डेबिट कार्ड से रुपये निकालकर जैसे ही बाहर निकला कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एटीएम ट्रांजेक्शन खुली होने की बात कही।
एक आरोपी ने कहा कि डेबिट कार्ड की मदद से ट्रांजेक्शन केंसिल करना होगा। इस पर उक्त आरोपी युवक से कार्ड लेकर एटीएम में इंसर्ट करने का नाटक किया और कार्ड बदलकर पीएनबी का एटीएम युवक को दे दिया। उसके कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर 1.10 लाख रुपए बैंक से डेबिट होने का मैसेज आया तो महिला ने अपना एटीएम चेक किया। महिला के पास नकली पीएनबी का एटीएम था और उसके तुरंत बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।