{"_id":"64f6398b6d83622d2d0e5054","slug":"cheated-of-rs-110-lakh-by-changing-debit-card-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-3947-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सुबह चार बजे राइड बुक कर चालक से नकदी, मोबाइल समेत कैब लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सुबह चार बजे राइड बुक कर चालक से नकदी, मोबाइल समेत कैब लूटी
विज्ञापन
पिंजौर के पास पहुंचते ही एक आरोपी रस्सी से चालक का गला घोटने लगा, इसके बाद धक्का देकर में कैब से बाहर फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राइड बुक करने के बाद चालक से मारपीट कर कैब, मोबाइल फोन, छह हजार रुपये, डेबिट कार्ड लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई कर तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सुबह चार बजे जीरकपुर से बद्दी के लिए कैब बुक की थी। जैसे ही कैब पिंजौर के पास पहुंची तभी आरोपियों ने रस्सी से उसका गला दबा दिया। इसके बाद ड्राइवर को कैब से बाहर धक्का देकर बद्दी की तरफ लेकर फरार हो गए।
राहगीर की मदद से कैब चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पिंजौर थाना पुलिस, डिटेक्टिव स्टाफ और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों आरोपी पंजाब निवासी हैं। पुलिस मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि कैब को भी रिकवर कर लिया गया है। कैब का नंबर चरखीदादरी का है।
सुबह 4:15 बजे कैब की थी बुक
पुलिस के अनुसार, कैब चालक अंकित ने बताया कि वह सेक्टर-28 में रहता है। राजस्थान का मूल निवासी है। 4 सितंबर की सुबह करीब 3.30 बजे इनड्राइव एप पर एक राइड बुक हुई। इसमें राइड बुक करने वाले को जीरकपुर से बद्दी चितकारा यूनिवर्सिटी जाना था। कॉल कर आरोपियों ने उसे जीरकपुर के पप्पी ढाबे के पास बुलाया। जहां पर दोनों आरोपी कैब में सवार हुए। एक आरोपी ड्राइवर सीट के साथ बैठा और दूसरा पिछली सीट पर बैठा। पिंजौर रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही अचानक से पीछे बैठे लुटेरे ने उसके गर्दन में रस्सी फंसाकर उसका गला घोंटने लगा। चालक के साथ बैठे आरोपी ने कैब चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह कैब चालक ने अपनी गर्दन में लगी रस्सी को हटाया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। लोगों को देखकर दोनों लुटेरों ने चालक को कैब से धक्का देकर बाहर गिरा दिया और कैब लेकर फरार हो गया। कैब चालक ने अंकित ने बताया कि कार के भीतर उसका मोबाइल फोन, छह हजार रुपये, डेबिट कार्ड और कुछ दस्तावेज थे।
विज्ञापन
-राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी
लूट की वारदात के तुरंत बाद कैब चालक ने राहगीर की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर तुरंत पिंजौर पुलिस थाना, क्राइम ब्रांच, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम और पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने तुरंत आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मौके से मोबाइल डंप लिया। इसके अलावा कैब ड्राइव के मोबाइल की लास्ट लोकेशन भी ली। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने तीन घंटे के भीतर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया और कैब भी बरामद करली। फिलहाल पुलिस आरोपी से जानकारी जो टाइम में लगी है कि उन्होंने पहले भी किसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।