{"_id":"64a720de3b2616fa71047c54","slug":"cheated-25-thousand-rupees-on-the-pretext-of-sending-laptop-from-abroad-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-1976-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश से लैपटॉप भेजने का झांसा देकर ठगे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश से लैपटॉप भेजने का झांसा देकर ठगे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश से पार्सल भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 25800 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि जून माह में उनकी फेसबुक आईडी पर टीना स्मिथ नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक चैटिंग होने लगी। महिला ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहती है। महिला ने उन्हें मैसेज किया कि वह उनके लिए लैपटॉप भेज रही है।
महिला ने पार्सल की फोटो उन्हें भेजी। महिला ने एक लिंक भी उन्हें भेजा ताकी वे लिंक पर इस पार्सल को ट्रैक कर सके। उन्होंने लिंक पर जाकर ट्रैक किया तो पार्सल छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई की लोकेशन पर था। अबटेनिंग पेंडिंग फोर कस्टम क्लियरेंस दिख रहा था। कुछ समय बाद एक महिला का फोन आया। महिला ने उन्हें बताया कि वह व्लर्ड वाइड कूरियर से बात कर रही है। आपका एक पार्सल आया है। इसकी कस्टम ड्यूटी पे करनी है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को अकाउंट नंबर भेजा और 25800 रुपये भेजने को कहा।
शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 25800 रुपये भेज दिए। जब अगले दिन उनका पार्सल रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने उपरोक्त माेबाइल नंबर पर मैसेज किए। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।