{"_id":"5d4f1a008ebc3e6d0d0e5eb4","slug":"chb-vialation-house-panchkula-news-pkl347160843","type":"story","status":"publish","title_hn":"डड्डू माजरा में सीएचबी ने चलाई ड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डड्डू माजरा में सीएचबी ने चलाई ड्राइव
विज्ञापन
डड्डू माजरा में ड्राइव चलाते सीएचबी के कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने डड्डूमाजरा में शनिवार को दो मकानों सहित 20 से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया। सीएचबी ने 41 अलॉटियों को जल्द से जल्द अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया है। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।
इंफोर्समेंट विंग के प्रभारी ने बताया कि लोग बिना परमिशन निर्माण कर रहे थे। किसी भी निर्माण के लिए बोर्ड की परमिशन अनिवार्य होती है, लेकिन परमिशन नहीं ली गई। यही कारण है कि दो ऐसे घरों व अन्य जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है। इसके अलावा 18 ऐसे निर्माण कार्य रहे, जिनमें कुछ दीवार आगे बढ़ाकर निर्माण करने के साथ ही बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली गई थी। इन सभी को हटा दिया गया।
बिना परमिशन बना ली बालकनी
अलॉटियों ने घरों में बिना परमिशन कुछ बदलाव किए थे, जिनमें बालकनी, बरामदे, छतों का एरिया बढ़ाना आदि शामिल है। इसके लिए स्ट्रक्चर स्टैबिलिटी सर्टिफिकेट और नक्शा पास करवाना जरूरी है। बोर्ड ने खुद जिन लोगों की वायलेशन हटाई है, इस पर आए खर्च की भरपाई भी इन लोगों से की जाएगी।
विज्ञापन
हाथापाई पर उतरे अलॉटी
डड्डूमाजरा में लोगों ने निर्माण के लिए परमिशन नहीं ली थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया है। अलॉटियों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा वॉयलेशन हटाने की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। अचानक बोर्ड के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसके चलते लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई पर उतर आई, लेकिन गनीमत रही कि पुलिस बल होने के चलते लोगों को वहां से हटाया गया।