फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chari in Chandimata temple, Vis President gave instructions for strict action

Panchkula News: चंडीमाता मंदिर में चाेरी, विस अध्यक्ष ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thu, 11 Jan 2024 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Chari in Chandimata temple, Vis President gave instructions for strict action
पुलिस उपायुक्त को कहा- तीनों मंदिरों में पेट्रोलिंग और सुरक्षा बढ़ाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार काे चंडीमाता मंदिर पहुंचकर माथा टेका व पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार देर रात करीब 1 बजे मंदिर में हुई चोरी के बारे में विस्तार से पुलिस व श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सचिव पृथ्वीराज से जानकारी ली। इसके बाद ज्ञानचंद गुप्ता ने मंदिर का दौरा किया और चोरी की घटना को सीसीटीवी में बारीकी से देखा। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह को आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने व मंदिर में प्रतिदिन पेट्रोलिंग बढाने व माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कार्रवाई के लिए चार टीमें बनाई जाएंगी
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ को तीनों मंदिरों की सुरक्षा और बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि इस तरह की चोरी की घटना दोबारा न हो सके। उन्होंने कहा कि महामाई के मंदिर में चोरी की घटना महापाप है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए क्राइम की 3 टीम व कुल 4 टीमें बनाई हैं। जल्दी ही आरोपी कब्जे में होंगे।
विज्ञापन


क्या-क्या हुआ चोरी
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि चोर मंदिर स्थित चार गल्लों से करीब 5 लाख रुपये कैश, माता का सोने का छतर, मंगलसूत्र, हार, माता की सोने की आंख, माता की प्रतिमा में स्थाई रूप से पहनाए हुए करीब 16 तोले स्वर्ण आभूषण, चांदी की जोत, लोटा, गिलास, मुकुट, ढक्कन, लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed