फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Channi playing poor's card to avoid vigilance: AAP

चन्नी विजिलेंस से बचने के लिए गरीब का कार्ड खेल रहे : आप

Sun, 16 Apr 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Channi playing poor's card to avoid vigilance: AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि पंजाब की जनता सच्चाई जानती है। शनिवार को प्रेसवार्ता में पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि चन्नी न केवल मुख्यमंत्री थे बल्कि इससे पहले वह विपक्ष के नेता, कैबिनेट मंत्री और खरड़ नगर निगम के अध्यक्ष भी थे लेकिन अब जब विजिलेंस उनसे उनके भ्रष्टाचार के बारे में पूछताछ करने जा रही है तो वह एक गरीब का कार्ड खेल रहे हैं। कंग ने कटाक्ष करते हुए चन्नी से पूछा कि कौन सा गरीब है जो महीनों विदेश में रहता है। अमेरिका से इलाज करवाता है और अपने बेटे के 5 स्टार विवाह समारोह आयोजित करता है।
विज्ञापन

कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का आंदोलन एक साल से चल रहा है और कई भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। विजिलेंस भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उनकी कार्रवाई किसी समुदाय या धर्म को लक्षित करने के लिए नहीं है। कंग ने कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता है क्योंकि उन्होंने 70 साल से देश के गरीब लोगों को वोट के लिए इस्तेमाल किया है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी 10 करोड़ की संपत्ति का जिक्र करने वाले चन्नी गरीब नहीं हैं। कंग ने कहा कि वैसाखी और आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर चन्नी द्वारा उनके गरीब होने और अनुसूचित जाति से होने का नाटक निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह गुरु साहिब की शिक्षा के विपरीत है जिन्होंने हमें समानता की शिक्षा दी और डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के संविधान के विपरीत है जिन्होंने सभी के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित किए। कंग ने कहा कि इन लोगों ने गरीब लोगों का वोट लिया और फिर उनके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अपने भ्रष्टाचार के कारण वे अब करोड़पति हैं एवं उनके अपने महल हैं। कंग ने कहा कि अगर चन्नी वास्तव में एससी समुदाय के हमदर्द थे तो उन्होंने एससी छात्रवृत्ति घोटाले के लिए जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। चन्नी ने अपने चुनाव क्षेत्र चमकौर साहिब से एससी समुदाय के एक भी व्यक्ति को प्रमोट क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed