फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Change in mid day menu in Punjab, will be implemented from July 1

Panchkula News: पंजाब में मिड डे मेन्यू में बदलाव, 1 जुलाई से होगा लागू

Fri, 31 May 2024 11:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Change in mid day menu in Punjab, will be implemented from July 1
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की स्टेट मिड डे मील सोसाइटी की तरफ से मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया है। इसमें दाल माह-चना शामिल किया गया है। 1 जुलाई से विभाग नया मेन्यू लागू करेगा, क्योंकि अभी फिलहाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। हफ्ते में एक दिन विद्यार्थियों के लिए खीर भी बनाई जाएगी। विभाग की तरफ से तय मेन्यू के अनुसार सोमवार को दाल, मौसमी सब्जियां व रोटी, मंगलवार को राजमा चावल, बुधवार को आलू के साथ काले चने, सफेद चने और पूरी व रोटी, वीरवार को कढ़ी व चावल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी व रोटी, शनिवार को दाल माह चने, चावल व मौसमी फल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन कमेटियों की ओर से खाने की जांच भी की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से ड्यूटी लगाई गई है। पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। जहां के लिए मिड डे मील तैयार किया जाता है। मिड डे मील में बच्चों को दिए जाने वाले खाने का पूरा रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed