फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandrashekhar Azad T-20 Tournament: Talanoa Tigers and Wildwood Warriors won the opening matches

चंद्रशेखर आजाद टी-20 टूर्नामेंट : तलानोआ टाइगर्स और वाइल्डवुड वॉरियर्स ने जीते शुरुआती मैच

Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad T-20 Tournament: Talanoa Tigers and Wildwood Warriors won the opening matches
क्रिकेट खेलतीं टीमें। संवाद 
पंचकूला। तलानोआ टाइगर्स और वाइल्ड वुड वॉरियर्स ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर चंद्रशेखर आजाद टी-20 टूर्नामेंट में रोमांचक शुरुआत की। टूर्नामेंट के पहले ही दिन पंचकूला सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। इसमें टाइगर्स ने हीम्स हॉक्स के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में टूर्नामेंट का पहला शतक देवांग कौशिक ने बनाया। उन्होंने महज 46 गेंदों में नाबाद 106 रन जोड़े।
विज्ञापन

उन्होंने आठ चौके और नौ छक्के भी लगाए। उनके पार्टनर अर्जुन आजाद (44) ने बेहतरीन साथ दिया और टीम ने 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, हीम्स हॉक्स ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में 157/5 रन बनाए। इसमें नेहल पजनी (45) शीर्ष टॉप रहे। टाइगर्स के कप्तान राज अंगद बावा (2/21) ने कसी गेंदबाजी कर बल्लेबाजी टीम पर अंकुश लगाया। इससे पूर्व दिन के पहले मैच में वाइल्डवुड वॉरियर्स के कप्तान गुरिंदर सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन ने उनकी टीम को मनोहर मेवरिक्स पर 74 रनों की शानदार जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी कर वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 160/6 का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

इसमें कुणाल महाजन (48) और नाबाद गुरिंदर सिंह (25) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरी ओर, भगमेंदर लाठर (4/32) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर चार विकेट लिए। जवाब में, मेवरिक्स के ओपनरों दुष्यंत थम्मन (26) और अभिजीत गर्ग (23) ने छठे ओवर तक 50/0 स्कोर के स्कोर के बावजूद भी टीम सिरे को अंजाम नहीं दे सकी और गुरिंदर सिंह (4/27) के घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 16वें ओवर में 88 रनों पर ढेर हो गई। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भरत भूषण भारती और यूटी के खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा ने मैन ऑफ द मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन और टूर्नामेंट अध्यक्ष डॉ. रुपेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed