फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh youth sentenced to one year imprisonment in check bounce case

Panchkula News: चेक बाउंस मामले में चंडीगढ़ के युवक को एक साल की सजा

Thu, 21 Nov 2024 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh youth sentenced to one year imprisonment in check bounce case
पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम डेढ़ गुना कीमत के साथ लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान सुशील कुमार निवासी सेक्टर-44 ए चंडीगढ़ के रूप में हुई है। सेक्टर-11 के रहने वाले हरीश कुमार ने सुशील कुमार के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन

हरीश कुमार ने अदालत में दायर की शिकायत में बताया था कि उसके दोषी के साथ फ्रेंडली रिलेशन थे। उसने उसे 6.86 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों पर चेक दिए थे। दोषी ने दावा किया था कि वह उसके पैसे जल्द लौटा देगा। दोषी ने उसे पैसे वापस करने के लिए 12 अक्तूबर 2019 के बाद से अलग-अलग अकाउंट के अलग-अलग चेक दिए थे। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह फंड्स की कमी के चलते बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed