फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh won due to Paras performence

पारस ने बल्ले से दिलाई चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी को जीत

Wed, 13 Jan 2021 10:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh won due to Paras performence
चंडीगढ़। पारस के बल्ले और गेंद से सटीक प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने डीएवी क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हरा दिया। गीता देवी मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बुधवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेला गया। मैच में पारस ने नाबाद 51 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच में पहले खेलते हुए डीएवी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। जशन बेनीवाल ने टीम के लिए सर्वाधिक 51 रन बनाए। सोहेल ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से पारस ने 27 रन देकर 2 विकेट, हर्ष ने 37 रन देकर 2 विकेट, युवराज ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 24.2 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पारस ने 51 नाबाद रन बनाए। पुनीत ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएवी क्रिकेट अकादमी से जशन बेनीवाल ने 37 रन देकर 2 विकेट और विवेक गुप्ता ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed