{"_id":"6144b5b38ebc3e88394c9374","slug":"chandigarh-ut-demand-for-re-implementation-of-apartment-act-administration-panchkula-news-pkl4270915164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाहकार धर्मपाल को ज्ञापन, अपार्टमेंट एक्ट को फिर से लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाहकार धर्मपाल को ज्ञापन, अपार्टमेंट एक्ट को फिर से लागू करने की मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के चेयरमैन कमल गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल से मिलकर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि चंडीगढ़ में अपार्टमेंट एक्ट को फिर लागू किया जाए।
इसके साथ ही फेडरेशन ने ब्लड रिलेशन में जीपीए के निष्पादन के लिए स्टांप शुल्क की वसूली बंद करने की भी मांग की। उनका कहना है कि यह मोहाली व पंचकूला में नहीं वसूला जाता, जबकि चंडीगढ़ पंजाब एक्ट के ही अनुसार चलता है, तो चंडीगढ़ में भी इसकी वसूली बंद होनी चाहिए। फेडरेशन ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ को निवासियों की संपत्ति जरूरतों के लिए एक पैनल बनाने के लिए कहा है। फेडरेशन ने मांग रखी है कि उनकी संस्था से कम से कम तीन सदस्यों को इस पैनल में शामिल किया जाए। इसके साथ ही फेडरेशन ने मांग उठाई है कि एस्टेट ऑफिस, हाउसिंग बोर्ड और चंडीगढ़ नगर निगम में राइट टू सर्विस एक्ट लागू किया जाए। इसके साथ ही तीनों दफ्तरों को संपत्ति मामलों के संबंध में मानक कार्य निर्देश जारी किए जाएं।
सलाहकार ने संस्था के पदाधिकारियों को उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन की पंचकूला शाखा के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मोहाली शाखा के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सभरवाल व मुल्लांपुर के चेयरमैन जेके शर्मा भी शामिल रहे।