फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, There is no treatment here... PGI, doctor's, Health, Physical OPD

यहां इलाज नहीं आसां... ये पीजीआई है और डॉक्टर साहब का फोन आना है

Tue, 31 Aug 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, There is no treatment here... PGI, doctor's, Health, Physical OPD
चंडीगढ़। पीजीआई में डॉक्टरों से परामर्श के लिए मरीज और उनके तीमारदार तमाम परेशानियां झेलकर पंजीकरण कराते हैं, बावजूद इसके इलाज नहीं मिल पा रहा। कारण, टेली कंसल्टेशन में पंजीकरण के बावजूद डॉक्टर की कॉल आने में तीन से चार दिन का विलंब होना है। इससे मरीज काफी परेशान हैं। हालांकि पीजीआई प्रशासन का कहना है कि इस विलंब का कारण टेलीकंसल्टेशन के मरीजों की संख्या का ज्यादा होना है। इससे डॉक्टरों के लिए उसी दिन सभी मरीजों को परामर्श देना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 निवासी हरजोत कौर ने बताया कि पेट संबंधी परेशानी होने पर उन्होंने पीजीआई में टेली कंसल्टेशन के जरिये परामर्श लेने का प्रयास किया। एक साथ सात मोबाइल से कॉल करने पर एक से संपर्क संभव हो पाया और बमुश्किल पंजीकरण कराया। इसके बाद सुबह से देर शाम तक डॉक्टर की कॉल आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कॉल नहीं आई। पंजीकरण के बाद कर्मचारी ने कॉल करके बस इतना बता दिया कि शाम तक डॉक्टर खुद कॉल कर परामर्श देंगे। समस्या गंभीर होने के चलते अंत में हरजोत ने निजी डॉक्टर को दिखाया। ठीक ऐसी ही समस्या सेक्टर-32 निवासी सुरेंद्र सिंह को भी आई। बच्चे को डिहाइड्रेशन और बुखार होने पर उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन आराम नहीं होने पर पीजीआई में जैसे-तैसे पंजीकरण कराया। पंजीकरण के बाद सुरेंद्र भी डॉक्टर की कॉल आने का इंतजार करते रह गए और तीन दिन बाद जब बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

बॉक्स
हजारों मरीजों का फोन पर इलाज बेहद मुश्किल
स्थिति यह है कि टेली कंसलटेशन सुविधा के तहत शुरुआती दौर में एक से डेढ़ हजार मरीजों को फोन के जरिए परामर्श दिया जा रहा था। यह संख्या बढ़कर अब चार हजार से ज्यादा हो गई है। पीजीआई के विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित फोन लाइन और सीमित समय सीमा के अंदर हजारों मरीजों को कॉल कर उनका इलाज करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शारीरिक ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर भी डॉक्टर के लिए उन्हें परामर्श देना आसान होता है। मरीज के सामने होने पर डॉक्टर आसानी से उन्हें बातें समझा देते हैं। फोन पर यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल होती है। संभव है इसके कारण, समय पर कॉल न आने की शिकायत सामने आ रही हो। इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. नवीन पांडेय, ओपीडी प्रभारी, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed