फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Removed NHM employees will fast unto death from today

निकाले गए एनएचएम कर्मचारी आज से करेंगे आमरण अनशन

Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Removed NHM employees will fast unto death from today
चंडीगढ़। नौकरी से निकाले गए एनएचएम कर्मचारी बुधवार से आमरण अनशन करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को जीएमएसएच-16 के बाहर धरना-प्रदर्शन के बाद लिया गया।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें बिना गलती सजा दी गई है। अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने पर 178 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया, जो सरासर गलत है। इसके विरोध में वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उनकी ईमानदारी और मेहनत का जो पुरस्कार मिला है वे उसे आमरण अनशन पर बैठकर चुकाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि इस बार वे अनशन कर काली दिवाली मनाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद उन्हें डीसी रेट के अनुसार वेतन देने के लिए 3.92 करोड़ बजट स्वीकृत किया गया था, जो प्रशासन की गलत नीतियों के कारण अब वापस किया जा रहा है। यह धोखा और उनके साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed